Benefits of get up in early morning/ सुबह में जल्दी उठने के लाभ/www.creativefactz.blogspot.com

             Benefits of get up in early morning / सुबह में जल्दी उठने के  लाभ  
     

       दोस्तों आज का हमारा विषय है सुबह जल्दी उठने के लाभ (benefits of get up in early morning)।आप लोगों ने अपने आसपास रहने वाले लोगों या अपने बड़े बुजुर्गों या अपने दोस्तों को कहते हुए सुना ही होगा कि सुबह में जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह में शांत माहौल और ताजी हवा रहती है सुबह की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है और प्रदूषण भी कम रहता है।
 
     
        सुबह जल्दी उठने से आपके पास अन्य लोगों की तुलना में अधिक वक्त रहता है और आप उस समय में अपना अपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं या अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम या अन्य कार्य भी कर सकते हैं। कई लोगों की यह समस्या रहती है कि वह सुबह नहीं उठ पाते हैं या उन्हें सुबह उठने में आलस आता है जिसके कारण उनका सुबह उठने का प्रयास असफल हो जाता है।
       सुबह उठने की सबसे बड़ी समस्या आलस होती है। क्योंकि आप सुबह कई तरीकों  का उपयोग करके सुबह में उठ सकते हैं परंतु आलस के कारण फिर नींद आ जाती है और आप फिर सो जाते हैं। यही सबसे बड़ी समस्या है सुबह नहीं उठ पाने की, आलस को दूर करने का एक ही तरीका है सुबह उठते ही अपना मुंह धुल लें और गर्म पानी पिएं। उठते ही थोड़ा सा व्यायाम करें जिससे आपका आलस दूर हो जाएगा और आप थोड़ा  फ्रेश महसूस करेंगे।
        आप सुबह उठने के लिए अलार्म या फिर अपने किसी साथी या बड़े बुजुर्ग को बोलकर सुबह उठ सकते हैं।

       तो दोस्तों शुरू करते हैं आज  हमारा विषय:-
1. दूसरों की तुलना में अधिक समय:- 

        अगर आप सुबह  जल्दी उठते हैं तब आपके पास थोड़ा अधिक समय रहता है। आप कुछ अतिरिक्त कर सकते हैं। जो लोग सो रहे होंगे वह आप की तुलना में कम कार्य  कर सकेंगे और जो लोग देर तक सो रहे होंगे वह देर से उठेंगे जिससे वह धीरे-धीरे कार्य करेंगे। शाम तो उसी वक्त होगी और धीरे-धीरे परिवार केे सब सदस्य इकट्ठा होंगे और.माहौल बनेगा और आप काम या पढ़कर घर लौटे होंगे।

  अगर आप सब की तुलना में 2 घंटे पहले उठेंगे तो आप महीने में 60 से 62 घंटेे मतलब कि पूरे साल भर मेंं आप 730 घंटे अतिरिक्त काम कर सकेंगे। इसका मतलब यह है कि सब लोग पूरे साल भर में खाली 12 महीने काम करेंगेे परंतु आप 13 महीने काम कर सकेंगे

2. कार्य करने की क्षमता में वृद्धि:- 

    अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तब आपके कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।अगर आप अपने घर के बड़े हैं तो अपना कार्य कीजिए आप अगर एक विद्यार्थी हैं तो आपने पढ़ाई कीजिए जैसे आपके पास बहुत सारे कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
 उदाहरणः-एक लकड़हारा था।वह रोज लकड़ियां काटने जंगल जाताा था। परंतु वह जितनी लकड़ियां काट पाता था उससेेेेेे उसके परिवार  का गुजारा बहुत मुश्किल से होता था। और उसका एक मित्र था जो सुबह जल्दी उठकर जल्दी लकड़िया काटने जाता था और वह अच्छा कमाता था।
इस उदाहरण से हमें यह सीख मिलती है कि हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए।

3. स्वास्थ्य में सुधार :- 
            
   सुबह में जल्दी उठने से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह की हवा में ऑक्सीजन ज्यादा होता है और प्रदूषण काम रहताा है। जिसके कारण हमारे फेफड़ों  ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। कई आध्यात्मिक लोगों का यह मानना है कि सुबह के समय सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है। आप सुबह में प्राणायाम या  फिर कुछ ऐसेे अन्य  व्यायामों का उपयोग करके अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं या और अधिक फुर्तीला बना सकते हैं। आप सुबह जल्दी उठकर जिम या व्यायामशाला को ज्वाइन कर सकते हैं। जिससे आप बीमार होंगेे या आपको कोई तकलीफ होगी तो उसमें सुधार आएगा और अगर आप पहले सेे ही स्वस्थ हैं तब आपके शरीर में और  बेहतर सुधार आएगा।

4. दिमागी गतिविधियों में सुधार:-

   आपके सुबह जल्दी उठने से आपके दिमाग की गतिविधियों में थोड़ा बदलाव आताा है। अगर आप सुबह जल्दी उठने लगे तब आप एक चीज नोटिस करेंगे कि आप सुबह फ्रेश फील करते हैं, जिसका असर आपकेेेे पूरे दिन के कार्यों पर पड़ता है। आप बेहतर ढंग से कोई भी कार्य कर पाते हैं। आपके दिमाग पर कोई प्रेशर नहीं रहता है। जिसके कारण आप तनाव(stress) मुक्त रहते हैं। नए नए कार्यों से आपकेेेेेे दिमाग की संरचना मे भी प्रभाव पड़ता है। आपके दिमाग के न्यूरॉन्स में भी वृद्धि होती है। आपके दिमाग में नए नए न्यूरॉन्सस का निर्माण होता है।

      कई वैज्ञानिकों द्वारा यह प्रमाणित हो चुका है कि हमारे शरीर की संरचना प्रातः से शाम(sun rise to sunset) की होती हैै। एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी "जो जागत है वह पावत है, जो सोवत है वह खोवत है"।

5. अतिरिक्त कामों को करने में मदद:- 

         आपका जो भी कुछ अतिरिक्त कार्य शेष रहता है आप उसे खाली वक्त में पूरा कर सकते हैं और आपका दिमाग और आसपास की चीजें या वस्तुएं और खास करके आपके पड़ोसी सब शांत रहते हैं। सुबह के शांत माहौल में आपका दिमाग ज्यादा कार्य कर सकता है। खासकर के विद्यार्थियों के दोस्त कई बार बोलते हैं भगवान मुझे सुबह जल्दी उठा देना ताकि मैं अपना बचा हुआ शेष कार्य पूर्ण कर लूं। अत्रि के कार्य कर रहे हैं के लिए सुबह से अच्छा और कोई वक्त नहीं है।

          दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट मे जरूर बताएं।

       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Elements with its atomic mass and number/www.creativefactz.blogspot.com

Coronavirus / COVID-19

How to write in a board exam