Benefits of get up in early morning/ सुबह में जल्दी उठने के लाभ/www.creativefactz.blogspot.com
Benefits of get up in early morning / सुबह में जल्दी उठने के लाभ दोस्तों आज का हमारा विषय है सुबह जल्दी उठने के लाभ (benefits of get up in early morning)। आप लोगों ने अपने आसपास रहने वाले लोगों या अपने बड़े बुजुर्गों या अपने दोस्तों को कहते हुए सुना ही होगा कि सुबह में जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह में शांत माहौल और ताजी हवा रहती है सुबह की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है और प्रदूषण भी कम रहता है। सुबह जल्दी उठने से आपके पास अन्य लोगों की तुलना में अधिक वक्त रहता है और आप उस समय में अपना अपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं या अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम या अन्य कार्य भी कर सकते हैं। कई लोगों की यह समस्या रहती है कि वह सुबह नहीं उठ पाते हैं या उन्हें सुबह उठने में आलस आता है जिसके कारण उनका सुबह उठने का प्रयास असफल हो जाता है। सुबह...